Holi पर रंगों से बालों को बचाने के सुपर-हिट टिप्स, मिलेगा Trendy और Classy Look, ट्राई करें ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल

Holi पर रंगों से बालों को बचाने के सुपर-हिट टिप्स, मिलेगा Trendy और Classy Look, ट्राई करें ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल
होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। पूरे देशभर में इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली खेलते समय हम सभी इतने मगन हो जाते हैं कि खुद का ध्यान रखना भूल ही जाते है। होली खेलने से पहले स्किन केयर तो कर लेते हैं, लेकिन बालों का देखभाल तो भूल ही जाते है। होली खेलते वक्त सबसे ज्यादा रंग बालों में ही जाता है। गौरतलब है कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल होता है, जो आपके बालों को भी खराब कर सकते हैं।
जब रंग बालों के स्कैल्प तक आ जाता है, तो इसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। जब आप बार-बार शैंपू या फिर साबुन से बाल धोती है, तो आपके बाल टूटने लगते हैं। रंगों के कारण बाल सूखे और बेजान लगने लगते हैं। अगर आप होली के दौरान कुछ खास हेयरस्टाइल बनाएंगी, तो आपको दिक्कत बिल्कुल भी नहीं होगी। इस लेख में हम आपके लिए होली पार्टी में शामिल होने के लिए खास हेयरस्टाइल लेकर आए हैं।
टाइट ब्रेडेड बन पर स्कार्फ
अपने बालों को पूरी तरह से रंगों से बचाना चाहती हैं, तो आप लंबे बालों को पहले जूड़ा बना लें। इसको अच्छे से सेट करने के बाद, रबड व पिन की मदद से टाइट कर लें, जिससे आपके बाल खुले नहीं।
– स्टाइल देने के लिए आप थोड़े बाल आगे से निकाल सकते हैं, उसके बाद ऊपर से स्कार्फ बांध लें।
– इससे लुक एलीगेंट और फेस्टिव स्पेशल नजर आता है।
टोपी के साथ स्कार्फ बांधे
अगर आप यह हेयरस्टाइल बनाएंगे तो स्कार्फ के कारण आपके बाल बार-बार खुलेंगे नहीं। टोपी के कारण स्कार्फ एक ही जगह पर टिका रहता है। आप टोपी के अंदर पोनीस्टेल स्टाइल भी बना सकती हैं। आप चाहे तो स्कार्फ को बालों की लंबाई जितना खुला छोड़ दें और इसके ऊपर टोपी पहन लें। यह हेयरस्टाइल आपके होली लुक को एकदम मस्त बनाएगा।
हाई बन टर्बन हेयस्टाइल विमेन
अगर आप होली पर अपने बालों को सुरक्षित रखते हुए एक स्टाइलिश और क्लासी लुक पाना चाहती हैं, तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस लुक को और आकर्षक बनाने के लिए आप एलीगेंट और सलीकेदार कपड़े पहन सकती हैं, जो आपके पूरे अंदाज़ को निखार देंगे। इसे बनाने के लिए स्कार्फ को टर्बन की तरह सिर पर अच्छे से बांध लें। इससे बाल पूरी तरह ढके रहते हैं और रंगों से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। खासतौर पर अगर आप सूखी होली खेल रही हैं, तो यह स्टाइल आपको जरूर पसंद आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *