गोड्‌डा में दो यात्री बसों की सीधी टक्कर:घुमावदार मोड़ पर हादसा, आधा दर्जन लोग हुए घायल, सभी खतरे के बाहर

गोड्‌डा में दो यात्री बसों की सीधी टक्कर:घुमावदार मोड़ पर हादसा, आधा दर्जन लोग हुए घायल, सभी खतरे के बाहर

गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसभीठा के समीप गुरुवार को दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘सोनू-मोनू’ नामक यात्री बस बरहरवा से गोड्डा की ओर आ रही थी, जबकि ‘पप्पू’ बस रांची से बोरिया की दिशा में जा रही थी। बांसभीठा स्थित एक संकरे और घुमावदार मोड़ पर दोनों बसें तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग अपनी सीटों से गिर पड़े। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बसों से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर बोआरीजोर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से हटाया गया। कुछ देर बाद यातायात सामान्य कराया गया। सभी घायल खतरे से बाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो यात्री बसों की टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही। गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसभीठा के समीप गुरुवार को दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘सोनू-मोनू’ नामक यात्री बस बरहरवा से गोड्डा की ओर आ रही थी, जबकि ‘पप्पू’ बस रांची से बोरिया की दिशा में जा रही थी। बांसभीठा स्थित एक संकरे और घुमावदार मोड़ पर दोनों बसें तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग अपनी सीटों से गिर पड़े। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बसों से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर बोआरीजोर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से हटाया गया। कुछ देर बाद यातायात सामान्य कराया गया। सभी घायल खतरे से बाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो यात्री बसों की टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *