CG Accident: महिला को बचाने गए युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर पर दर्दनाक मौत

CG Accident: महिला को बचाने गए युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर पर दर्दनाक मौत

CG Accident: राजधानी में पिछले 24 घंटे में अनेक हादसे हुए। शहर के काशीराम नगर, राजेन्द्र नगर और नवा रायपुर में यह सडक़ दुर्घटनाएं हुई। इसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि अन्य मामलों में पीडि़त गंभीर रूप से घायल हैं। महिला को बचाने गए युवक की ट्रक ने ली जान काशीराम नगर के सामने में ङ्क्षरग रोड़ नं -1 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ।

वर्षा के कारण सडक़ पर फिसलन होने से स्कूटी सवार एक महिला बीच सडक़ पर गिर गई। युवक महिला को बचाने के लिए आगे बढ़ा और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, परन्तु उसी वक्त पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला की स्कूटी को ट्रक दूर तक घसीटकर ले गया।

अंनियत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ट्रक

रिंग रोड-1 पर डिवाइडर से एक ट्रक के टकराने के बाद लंबा जाम लग गया। यह दुर्घटना कुशालपुर पुल के ऊपर में हुई थी। अनियत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया था। दुर्घटना के वजह से वाहनों को पुल के नीचे भी भेजा जा रहा था। सर्विस रोड में अधिक दबाव होने से वहां पर जाम की स्थिति बन गई थी। दो क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मालवाहक को हटाया जा सका।

हवा में उछलकर दो पेड़ों के बीच फंसी कार

नवा रायपुर में देर रात एक भयंकर हादसा हुआ। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हवा में उछल गई और दो पेड़ों के बीच जा फंसी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान सत्य साईं अस्पताल के एक डॉक्टर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *