Splitsvilla 7 Fame Mayank Pawar Sudden Death : ‘स्पिट्सविला 7’ फेम एक्टर और मिस्टर इंडिया विनर मयंक पवार का 37 की उम्र में निधन हो गया। एक्टर और मॉडल मयंक के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है। एकदम फिट और सिक्स पैक बॉडी वाले मयंक के जाने की खबर पर कोई यकीन नहीं कर रहा। आइए, अचानक मौत (Sudden Death) के पीछे का कारण समझते हैं-
मयंक पवार के इंस्टाग्राम पर शोक वाली पोस्ट
मयंक पवार के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की खबर सामने आई। उस पोस्ट में लिखा है कि मयंक का निधन 23 फरवरी को हुआ। आज 25 फरवरी को शोक सभा रखा गया है।
Splitsvilla 7 Fame Mayank Pawar | मयंक पवार कौन हैं?
मयंक पवार दिल्ली के रहने वाले हैं। ये अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हुए। मिस्टर इंडिया का खिताब भी अपने नाम किए। ‘स्पिट्सविला 7’ का हिस्सा बनने के बाद टीवी की दुनिया में भी ये फेमस हो गए। ये सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर भी रहे।
“जब सनी लियोनी तक की आंखें भर आई”
टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सातवें सीजन में मयंक को काफी पंसद किया गया था। ये हर किसी के दिल में उतर गए थे। मयंक ने हर टास्क को सही तरीके से किया था। पर जिस दिन मयंक शो से बाहर हुए थे शो की होस्ट सनी लियोनी तक की आंखें भर आई थीं।
अचानक मौत का कारण समझिए
खबर लिखे जाने तक मयंक पवार के मौत के कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। डॉ. गौरव सिंघल, कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, अगर कोई फिट शख्स अचानक मर जाता है या सुबह उठता ही नहीं है। इस तरह की मौत अचानक होती है। इसके पीछे का 99 प्रतिशतक कारण कार्डियक अरेस्ट का होता है। कार्डियक अरेस्ट होने पर शख्स कुछ ही मिनटों में मर जाता है।


