पाकिस्तानियों की वजह से लंदन में बंद होने जा रहा इंडियन रेस्तरां, मालिक ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

पाकिस्तानियों की वजह से लंदन में बंद होने जा रहा इंडियन रेस्तरां, मालिक ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

लंदन के हैमरस्मिथ इलाके में पिछले 16 सालों से भारतीय व्यंजनों का स्वाद परोस रहा मशहूर रेस्तरां रंगरेज़ अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर ने भावुक मन से इस फैसले की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बढ़ती लागत, लगातार ऑनलाइन उत्पीड़न और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के कारण अब इस कारोबार को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पा रहा है।

16 साल बाद बंद होगा ‘रंगरेज़’

हरमन सिंह कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 16 सालों के बाद मैंने अगले महीने रंगरेज़ रेस्तरां को बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और परिचालन लागत के साथ-साथ उन्हें ऑनलाइन धमकियों और बार-बार होने वाले हंगामों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि कुछ समूहों द्वारा इंटरनेट पर उन्हें निशाना बनाया गया और रेस्तरां परिसर में भी कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा साथ ही, उन्होंने स्थानीय पुलिस से सहयोग न मिलने की बात भी कही।

Rangrez Post

सुरक्षा और आर्थिक दबाव बने बड़ी वजह

कपूर ने बताया की इन परिस्थितियों में कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद मुश्किल हो गया था। लगातार तनाव और आर्थिक दबाव के कारण व्यवसाय को सुरक्षित और स्थिर रूप से चलाना संभव नहीं रह गया। उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यही एक रास्ता बचा है।

गूगल रिव्यूज पर रंगरेज़ की रेटिंग

रंगरेज़ को गूगल रिव्यूज पर 3.9 स्टार की रेटिंग मिली है। अब तक 859 से अधिक लोगों ने इस रेस्तरां की समीक्षा की है। जहां कई ग्राहकों ने 4 और 5 स्टार देकर इसके स्वाद और मेहमाननवाजी की सराहना की है।

Rangrez Google Review

ग्राहकों का जताया आभार

अपने पोस्ट में उन्होंने उन ग्राहकों का विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिन्होंने सालों तक उनका साथ दिया। उन्होंने लिखा कि उन सभी सच्चे कस्टमर्स का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हर मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दिया। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *