ग्वालियर में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदलता रहा। कहीं तेज धूप रही, तो कहीं अचानक बादल छाए और ठंडी हवा के साथ तेज आंधी चली। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय घेरे के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे बादल अचानक बन रहे हैं और मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गेहूं और रबी फसलों पर नुकसान का खतरा मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश होने की स्थिति में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। क्षेत्र में गेहूं और अन्य रबी फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं। ओलावृष्टि होने पर किसानों को नुकसान होने की आशंका है। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े मौसम में बदलाव के कारण शहर के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, गले में जकड़न और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने लोगों को गुनगुना पानी पीने, गरम भोजन करने और शरीर को ढककर रखने की सलाह दी है।


