छतरपुर में दो छात्राओं को बाइक ने मारी टक्कर:स्कूटी से कोचिंग खत्म कर वापस अपने घर लौट रही थीं

छतरपुर में दो छात्राओं को बाइक ने मारी टक्कर:स्कूटी से कोचिंग खत्म कर वापस अपने घर लौट रही थीं

छतरपुर में कोचिंग से लौट रही दो छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गईं। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दोनों सगी बहनों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्राओं की पहचान प्रतीक्षा मिश्रा (15 वर्ष) और प्राची मिश्रा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बहनें छरावल गांव की निवासी हैं और मातागुवां में कोचिंग पढ़ने गई थीं। वे कोचिंग से वापस अपने घर लौट रही थीं। यह हादसा छतरपुर-सागर रोड पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास हुआ। स्कूटी को टक्कर मारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों बहनों को गंभीर चोटें आईं। यह घटना मातागुवां थाना क्षेत्र में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। मातागुवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *