खेत में सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या:धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर किया वार;वारदात के बाद खेत में फेंकी लाश

खेत में सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या:धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर किया वार;वारदात के बाद खेत में फेंकी लाश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को खेत में सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, फिर लाश को खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा का है। जानकारी के मुताबिक, किसान का नाम अरम सिंह साहू है। जबकि आरोपी का नाम मोहन लाल सिन्हा (48) है, वह भी किसान है। दोनों के खेत आसपास हैं। सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 फरवरी को दोनों किसानों के बीच सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए अरम सिंह ने धारदार हथियार से मोहन लाल कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई। वारदात के बाद आरोपी लाश को मोहन के ही खेत में फेंककर भाग निकला। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकारने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- अब पढ़िए हत्या की पूरी कहानी दरअसल, अरम सिंह साहू ने अपने खेत में धान की फसल लगाई है। जबकि मोहन लाल ने सरसों की फसल बोई है। अरम सिंह फसल के लिए दिन भर ट्यूबवेल चालू कर छोड़ देता था। ऐसे में पानी मोहन के खेत में चला जाता था। जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था। हालांकि, बाद में दोनों में समझौता भी हो गया था। लेकिन शनिवार को दोनों में फिर से विवाद हो गया। अरम को अकेला पाकर मोहन ने धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे अरम की मौत हो गई। वारदात के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया और मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। पूछताछ में जुर्म स्वीकारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए मोहन लाल सिन्हा को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि सिंचाई के पानी को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। झगड़ा बढ़ने पर उसने गुस्से में हमला कर दिया और लाश को उसी के खेत में ठिकाने लगा दिया। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल इस मामले में रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *