दिल्ली पुलिस ने AI इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन के आरोप में दो और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को सोमवार दोपहर दिल्ली स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने इन दोनों नेताओं को तब गिरफ्तार किया, जब वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए IYC कार्यालय पहुंचे थे। इन सभी कांग्रेस नेताओं पर 16 से 21 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट समिट कार्यक्रम में टी-शर्ट उतारकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का आरोप है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने सभी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के नेता राजा गुर्जर, अजय कुमार और जितेंद्र यादव को भी हिरासत में ले चुकी है। इससे पहले रविवार और एक उसके एक दिन पहले दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। और ग्वालियर की विश्वविद्यालय व झांसी रोड थाना पुलिस की मदद से कांग्रेस नेता राजा गुर्जर अजय कुमार और जितेंद्र यादव को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई थी। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए
आपको बता दें कि 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवक कांग्रेस ने एआई इंपैक्ट समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें करीब 11 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए दिखाई दे रहे हैं।
हाथ में ली हुई इन टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो छपी हुई थी और उनपर PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड लिखा हुआ था। इन सभी वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेताओं को पहचान करते हुए गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है


