शेखपुरा में यूथ कांग्रेस का जागरूकता कार्यक्रम:जीविका दीदियों और युवा कांग्रेस ने बेटी बचाओ, नशा मुक्ति पर दिया जोर

शेखपुरा में यूथ कांग्रेस का जागरूकता कार्यक्रम:जीविका दीदियों और युवा कांग्रेस ने बेटी बचाओ, नशा मुक्ति पर दिया जोर

शेखपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावां पंचायत के रसलपुर, वार्ड संख्या 4 में जिला युवा कांग्रेस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एकजुट होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व तथा धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों को अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका दीदी संजू देवी ने की। इसमें जीविका परिवार की महिलाओं और शिव चर्चा परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम “चलो वार्ड, चलो पंचायत” अभियान का हिस्सा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष माधव कुमार पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम “चलो वार्ड, चलो पंचायत” अभियान का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा का पूर्ण उन्मूलन करने और नशा मुक्ति अभियान चलाने पर जोर दिया गया। वार्ड विकास योजना के तहत स्थानीय जरूरतों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। ”ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखा रहे” माधव कुमार पांडेय ने बताया कि सबसे प्रभावशाली क्षण तब रहा, जब सभी प्रतिभागी एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए भावुक हो उठे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखा रहे हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इस प्रयास को लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और ग्रामीण युवा शक्ति को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से पूरे जिले में “चलो वार्ड, चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गांव और टोलों की महिलाएं, युवा तथा बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। शेखपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावां पंचायत के रसलपुर, वार्ड संख्या 4 में जिला युवा कांग्रेस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एकजुट होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व तथा धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों को अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका दीदी संजू देवी ने की। इसमें जीविका परिवार की महिलाओं और शिव चर्चा परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम “चलो वार्ड, चलो पंचायत” अभियान का हिस्सा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष माधव कुमार पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम “चलो वार्ड, चलो पंचायत” अभियान का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा का पूर्ण उन्मूलन करने और नशा मुक्ति अभियान चलाने पर जोर दिया गया। वार्ड विकास योजना के तहत स्थानीय जरूरतों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। ”ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखा रहे” माधव कुमार पांडेय ने बताया कि सबसे प्रभावशाली क्षण तब रहा, जब सभी प्रतिभागी एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए भावुक हो उठे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखा रहे हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इस प्रयास को लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और ग्रामीण युवा शक्ति को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से पूरे जिले में “चलो वार्ड, चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गांव और टोलों की महिलाएं, युवा तथा बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *