राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत 8 विषयों की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर आपत्तिकी आज लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2026 को किया गया था।आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। बता दें कि आयोग की ये भर्ती 9 पदों के लिए थी, जिसमें अगद तंत्र, कायचिकित्सा, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), स्वस्थवृत्त विषय शामिल थे। मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया फीस और पेमेंट की प्रोसेस यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
मॉडल आंसर-की पर आज रात तक दर्ज कराएं आपत्ति:8 सब्जेक्ट में 9 पदों के लिए थी वैकेंसी, 12 जनवरी को हुआ था एग्जाम


