मेरठ मेट्रो का द्वार खुलते ही लगी शहरवासियों की कतार:मेट्रो में बैठने वाले लोगों ने कहा याद रहेगा ये सफर, युथ ने बनाई खूब रील्स

मेरठ मेट्रो का द्वार खुलते ही लगी शहरवासियों की कतार:मेट्रो में बैठने वाले लोगों ने कहा याद रहेगा ये सफर, युथ ने बनाई खूब रील्स

शहरवासियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ जब 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उद्घाटन के साथ ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। पहले ही दिन मेट्रो में सफर करने के लिए लोग परिवार समेत स्टेशनों पर पहुंचे। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोगों को भारी भीड़ के कारण टिकट तक नहीं मिल पाई। परिवार के साथ यादगार सफर
पहले दिन सफर करने वालों में खास उत्साह दिखा। लोगों का कहना था कि यह दिन उनके लिए यादगार बन गया है, क्योंकि उन्होंने उद्घाटन के दिन ही मेट्रो का अनुभव लिया। कई लोग एक बार सफर करने के बाद दोबारा लाइन में लगकर फिर मेट्रो में बैठे। बच्चे भी खास उत्साहित नजर आए। परिवार के साथ सफर कर रहे यश ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मेट्रो यात्रा का भरपूर आनंद लिया। उनका कहना था कि सफर आरामदायक और सुविधाजनक रहा। शादी में जाना टाला, पहले किया मेट्रो सफर
कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद में शादी में जाना था, लेकिन मेट्रो में सफर करने के लिए उन्होंने अपनी यात्रा 21 की बजाय 22 फरवरी को तय की। लोगों का कहना है कि मेरठ को अब नई विकास गति मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रील और सेल्फी का क्रेज
पहले दिन युवाओं में खासा उत्साह दिखा। स्टेशन परिसर से लेकर मेट्रो कोच के अंदर तक युवा रील बनाते नजर आए। कई लोग सेल्फी और ग्रुप फोटो लेते दिखे तो कुछ यात्रियों ने पूरे सफर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। खर्च और समय दोनों की बचत
मेट्रो में सफर कर रहे संजय ने बताया कि वे पिछले एक साल से भोपाल से दिल्ली होते हुए मेरठ आते हैं। पहले उन्हें दिल्ली उतरकर अशोक नगर से मेरठ साउथ तक अलग से यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे खर्च ज्यादा होता था। अब वे सीधे बेगमपुल से आ-जा रहे हैं और लगभग 200 रुपये में दिल्ली पहुंच रहे हैं। इससे समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। नई अशोक नगर से बेगमपुल पहुंची तनीषा ने बताया कि वह लंबे समय से इस रूट के शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। उनका कहना है कि अब सफर सुरक्षित और समय बचाने वाला हो गया है। किराया थोड़ा ज्यादा, लेकिन सुविधाएं बेहतर
यात्रियों का कहना है कि किराया थोड़ा अधिक जरूर है, लेकिन सुविधाएं और आराम उसके अनुरूप हैं। पहले दिन का अनुभव उत्साह, भीड़ और नई उम्मीदों से भरा रहा। शहरवासियों का मानना है कि मेरठ मेट्रो से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि शहर के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *