नईगढ़ी-गढ़ मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर:बर्रोहा मोड़ के पास हादसा, कार सवार सुरक्षित

नईगढ़ी-गढ़ मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर:बर्रोहा मोड़ के पास हादसा, कार सवार सुरक्षित

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बर्रोहा मोड़ के पास रविवार देर शाम करीब 9.30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। गढ़-मऊगंज मुख्य मार्ग पर एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, मऊगंज की ओर से आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 70 FT 5169) ने गढ़ की दिशा से आ रही अर्टिगा कार (क्रमांक JH 05 EF 7883) को टक्कर मार दी। यह आमने-सामने की भिड़ंत बर्रोहा मोड़ पर हुई। कार में सवार दोनों युवक मऊगंज के छिपिया गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार का दरवाजा खोलकर दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है। हादसे की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *