कालीरामण खाप ने सुभाष बराला को पगड़ी पहनाई:हांसी में वार्षिक उत्सव में पहुंचे, कहा-बच्चों को उच्च शिक्षा दें, 11 लाख देने की घोषणा

हरियाणा के हांसी में रविवार को सिसाय गांव स्थित अखिल भारतीय काली रामन खाप भवन परिसर में खाप का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। खाप प्रधान कर्मवीर सिंह ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सांसद बराला ने समाज के उत्थान में खापों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खापों ने समय-समय पर समाज को सही दिशा देने का काम किया है। सांसद ने बुजुर्गों से अपने अनुभव नई पीढ़ी के साथ साझा करने का आग्रह किया, ताकि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया जा सके। खाप के कार्यक्रम की 2 तस्वीरें… बच्चों की उच्च शिक्षा पर दिया जोर उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद ने बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त कर बेटियों को समान शिक्षा और अवसर प्रदान करने की बात कही। उन्होंने भारतीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर भी बल दिया। इस दौरान उन्होंने सिसाय गांव में गेट निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हिसार आशा खेदड़, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू डाटा, मार्केट कमेटी हिसार के अध्यक्ष रविंद्र रॉकी, खाप महासचिव उमेद सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *