Astrologer Predicts Box Office Fate Of Yash And Ranveer Singh: साउथ स्टार यश की फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘टॉक्सिक‘ का टीजर शुक्रवार यानी पिछले दिनो लॉन्च किया गया, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। बता दें, इसी दिन रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश होने वाला है। इस बीच, सोशल मीडिया पर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2‘ की तुलना खूब की जा रही है और दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है।
‘धुरंधर 2’ की कमाई ‘टॉक्सिक’ से आगे निकल जाएगी
इस लड़ाई के बीच फेमस ज्योतिषी प्रशांत किनी ने दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर कुछ मजेदार भविष्यवाणियां भी की हैं, जिसमें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित होंगी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ अपने ओरिजिनल स्क्रिप्ट की वजह से ज्यादा प्रभावशाली रहेगी। तो वहीं दूसरी ओर, उन्होंने ‘टॉक्सिक’ को गोलगोटियास यूनिवर्सिटी जैसी फिल्मों का मिक्स्चर बताते हुए कहा कि इससे यश की क्रेडिबिलिटी पर असर पड़ने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं, किनी ने आगे बताया कि ‘टॉक्सिक’ को ‘KGF’ जैसी बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि ‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग ‘धुरंधर 2’ से बेहतर हो सकती, लेकिन 3 दिन बाद ‘धुरंधर 2’ की कमाई ‘टॉक्सिक’ से आगे निकल जाएगी, ये गारेंटी है।

किसकी बाजी लगने वाली है ये देखना दिलचस्प होगा
इस वीकेंड ऐसी कई अफवाहें भी उड़ीं है कि या तो ‘टॉक्सिक’ या ‘धुरंधर 2’ में से कोई एक फिल्म रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है, लेकिन ‘टॉक्सिक’ के टीजर लॉन्च के साथ ही निर्माताओं ने 19 मार्च 2026 की रिलीज डेट पर भरोसा जताया। तो दूसरी ओर, कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी चल रही है, इसलिए उसकी रिलीज में देरी हो सकती है, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दोनों फिल्में पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होंगी। साउथ सिनेमा में यश की ‘टॉक्सिक’ को बेहतर ओपनिंग की उम्मीद है, जबकि हिंदी भाषी क्षेत्रों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ फैंस को ज्यादा आकर्षित कर सकती है। हालांकि, जो बात सबसे दिलचस्प है, वो ये है कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर किसकी बाजी लगने वाली है अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किसकी किस्मत चमकती है। अब दर्शकों को इंतजार है 19 मार्च का, जब ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों स्क्रीन पर भिड़ेंगे।


