बिहार कैबिनेट में सोनपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण पर लगी मुहर4200 एकड़ में बनेगा एयरपोर्ट

बिहार कैबिनेट में सोनपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण पर लगी मुहर4200 एकड़ में बनेगा एयरपोर्ट

बिहार कैबिनेट ने सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का फैसला किया है। इसका निर्माण करीब 4200 एकड़ में होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोतित कैबिनेट की बैठक में इसपर मुहर लग गई। प्रस्तावित एयरपोर्ट हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में बनेगा। वर्ष 2030 तक सरकार ने इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसका रनवे दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल होगा। कैबिनेट में इसको लेकर कहा गया कि इसका रनवे आधुनिक और लंबा होगा। इसपर दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल एयरबस A380 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। केंद्रीय बजट में सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *