पटना में गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश मिले:2 लोग पकड़ाए, बार-बार बदल रहे बयान; हवाला के पैसे होने की आशंका

पटना में गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश मिले:2 लोग पकड़ाए, बार-बार बदल रहे बयान; हवाला के पैसे होने की आशंका

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के दीघा TOP के पास वाहन चेकिंग के दौरान कैश बरामद किया गया है। TOP पर मौजूद कर्मी रूटिंग गाड़ी चेक कर रहे थे। एक वाइट कलर की गाड़ी आई। हाथ देकर कर्मियों ने उसे रोक सर्च किया तो गाड़ी से 2 लाख कैश मिले। अंदर 2 लोग मौजूद थे। थाने पर लाकर जब तलाशी ली गई तो कुल, 18,05000 कैश मिले। फिलहाल गाड़ी और रुपये जब्त कर लिए गए हैं। ASP लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी रोकी गई और उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किए गए। दोनों से जब इस सिलसिले में पूछताछ की गई तो अलग-अलग जवाब मिले। गाड़ी में दो लोग सवार थे जो सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। एक का नाम मोहम्मद सद्दाम और दूसरे का पंकज है। दोनों बार-बार बदल रहे बयान पुलिस की पूछताछ में उन्होंने पहले कहा कि झारखंड से रुपए लेकर आ रहे हैं। फिर कुछ देर के बाद कहा कि पटना में एक भैया हैं, उन्हीं का रुपया है। तीसरी बार कहा कि घर पर शादी है। इसी में रुपए ले जा रहे हैं। जितनी बार भी पूछताछ हुई, उतनी बार अलग-अलग जवाब मिले। पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है। इनके पास पैसे कहां से आए, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि यह हवाला के रुपए हो सकते हैं। वाहन चेकिंग के दौरान TOP के प्रभारी समेत दीघा थानेदार संजीव कुमार भी मौजूद रहे। पटना के दीघा थाना क्षेत्र के दीघा TOP के पास वाहन चेकिंग के दौरान कैश बरामद किया गया है। TOP पर मौजूद कर्मी रूटिंग गाड़ी चेक कर रहे थे। एक वाइट कलर की गाड़ी आई। हाथ देकर कर्मियों ने उसे रोक सर्च किया तो गाड़ी से 2 लाख कैश मिले। अंदर 2 लोग मौजूद थे। थाने पर लाकर जब तलाशी ली गई तो कुल, 18,05000 कैश मिले। फिलहाल गाड़ी और रुपये जब्त कर लिए गए हैं। ASP लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी रोकी गई और उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किए गए। दोनों से जब इस सिलसिले में पूछताछ की गई तो अलग-अलग जवाब मिले। गाड़ी में दो लोग सवार थे जो सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। एक का नाम मोहम्मद सद्दाम और दूसरे का पंकज है। दोनों बार-बार बदल रहे बयान पुलिस की पूछताछ में उन्होंने पहले कहा कि झारखंड से रुपए लेकर आ रहे हैं। फिर कुछ देर के बाद कहा कि पटना में एक भैया हैं, उन्हीं का रुपया है। तीसरी बार कहा कि घर पर शादी है। इसी में रुपए ले जा रहे हैं। जितनी बार भी पूछताछ हुई, उतनी बार अलग-अलग जवाब मिले। पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है। इनके पास पैसे कहां से आए, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि यह हवाला के रुपए हो सकते हैं। वाहन चेकिंग के दौरान TOP के प्रभारी समेत दीघा थानेदार संजीव कुमार भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *