गायक मासूम शर्मा को पूर्व सरपंच की चुनौती:बोले- इनको रुपए देकर कहीं नचवा लें; पंच का चुनाव जीतकर दिखाएं

हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। जींद में एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुए विवाद के बाद पूर्व सरपंच ने मीडिया के सामने आकर गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान जब वे मंच पर मौजूद थे, तभी गायक मासूम शर्मा वहां पहुंचे और उनसे अभद्र तरीके से स्टेज खाली करने को कहा। सरपंच के अनुसार, मासूम शर्मा ने न केवल उनका अपमान किया बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों जैसे सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। तू सरपंच होगा अपने घर का… राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मासूम शर्मा ने अहंकार में कहा, “तू सरपंच होगा अपने घर का, मैं MLA, मंत्री या किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को कुछ नहीं मानता।” इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी हलचल मच गई। सरपंच का पलटवार इस पर पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि “हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। अगर मासूम शर्मा को इतना ही गुमान है, तो वे एक बार गांव में पंच या मेंबर का चुनाव लड़कर देखें। तब उन्हें पता चलेगा कि जनता का विश्वास जीतना कितना कठिन होता है।” उनको तो रुपए देकर कहीं पर भी नचवा सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *