रायसेन में सुबह 6 बजे हुई बारिश, लौटी ठंड:अगले दो दिन ऐसा ही मौसम, गेहूं की फसल को फायदा

रायसेन में सुबह 6 बजे हुई बारिश, लौटी ठंड:अगले दो दिन ऐसा ही मौसम, गेहूं की फसल को फायदा

रायसेन में बुधवार दोपहर से मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और गुरुवार सुबह 6 बजे बारिश हुई। बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे एक बार फिर सर्दी लौट आई। सर्दी बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों में ही घरों से बाहर निकले। छोटे बच्चे भी गर्म कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे। बारिश से शहर की सड़कें गीली हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में इस बदलाव से दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में इस सीजन में यह दूसरी बार बारिश हुई है। किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, जिन खेतों में चने की फसल पककर तैयार हो गई है, उन्हें इस बारिश से नुकसान हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *