मनपा के नियमित कर्मचारियों व पेंशन उपभोक्ताओं को एसवीपी में मिलेगी कैशलेस सुविधा

मनपा के नियमित कर्मचारियों व पेंशन उपभोक्ताओं को एसवीपी में मिलेगी कैशलेस सुविधा

Ahmedabad: महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। चेयरमैन देवांग दाणी ने बताया कि अब मनपा के 24,000 नियमित कर्मचारी और 17,000 पेंशनर मनपा संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में कैशलेस इलाज का लाभ ले सकेंगे।

अब तक कर्मचारियों को इलाज के लिए अग्रिम राशि देनी पड़ती थी और बाद में उन्हें भुगतान होता था। अब सीधे कैसशलेस सुविधा उपलब्ध होगी।

अफ्रीका यात्रियों के लिए येलो फीवर वैक्सीनचेयरमैन ने कहा कि अफ्रीका जाने वाले यात्रियों के लिए येलो फीवर वैक्सीन लेना अनिवार्य है। अब तक यह सुविधा केवल मध्य ज़ोन के स्वास्थ्य भवन में थी, अब पश्चिम और पूर्व ज़ोन के स्वास्थ्य भवनों में भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। पिछले वर्ष लगभग 9,900 यात्रियों ने यह वैक्सीन ली थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 16 फूड सेफ्टी ऑफिसर हैं और जल्द ही 42 नए ऑफिसरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 14,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं और परीक्षा इसी माह आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *