Sawai Madhopur: कुरकरे और चॉकलेट का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक

Sawai Madhopur: कुरकरे और चॉकलेट का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक

सवाईमाधोपुर जिले के एक थाना क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शिक्षक पर अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। देर शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

छात्रा को कुरकरे और चॉकलेट दिलवाने का झांसा देकर बुलाया

जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक की पोस्टिंग सवाईमाधोपुर जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर है। आरोप है कि शिक्षक ने अपने साथी शिक्षक के कमरे का इस्तेमाल किया और वहीं छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने छात्रा को कुरकरे और चॉकलेट दिलवाने का झांसा देकर बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

नाना-नानी के घर रहती है नाबालिग छात्रा

नाबालिग छात्रा अपने नाना-नानी के घर रहती है। घटना के बाद उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर एसएफएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *