India vs Pakistan, Team India Win Cricket Shayari and Wishes: भारतीय क्रिकेट फैंस को हमेशा इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के हर मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज फिर वही मुकाबला खेला गया, जिसका इंतजार क्रिकेट लवर्स काफी लंबे समय से कर रहे थे। आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने सामने थे, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन टीम इंडिया ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बना दिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन बना पाई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और आखिरकार भारत ने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बता दें, भारत और पाकिस्तान का मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ पल होता है। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम कुछ बेहतरीन Cricket Shayari और Wishes शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं या अपने दोस्तों और परिवार को भेजकर टीम इंडिया की जीत की बधाई दे सकते हैं।
पाकिस्तान से भारतीय टीम के मैच जीतने पर शुभकामनाएं देने के लिए सन्देश (Congratulatory Message on the Indian Team’s Match Victory Against Pakistan)
1-न इश्क में न प्यार में!
अब तो सिर्फ मजा आता है
सिर्फ पाकिस्तान की हार में।
टीम इंडिया को मैच जीतने की शुभकामनाएं
2-मुकाबला था जबरदस्त, जज़्बा था कमाल,
भारत ने कर दिखाया फिर से धमाल।
हर खिलाड़ी बना आज शेर मैदान का,
जीत लिखी गई नाम हिंदुस्तान का।
टीम इंडिया को मैच जीतने की शुभकामनाएं
3- ये जीत तो बस शुरुआत है
तुम्हें आगे सभी मैच भी ऐसे ही जीतते जाना है,
हासिल करने है कई बड़े लक्ष्य
बड़ी बड़ी टीमों को धूल चटाना है
टीम इंडिया को मैच जीतने की बहुत बहुत बधाई
4-सफल हुई है सबकी मेहनत
देश की झोली में जीत है आई,
इस मैच में कठिन जीत पर
हम देते है भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई
5-कैसे बताऊ अल्फाज मेरे
कर रहे कितना शोर
ज्यों ज्यों लगाए बाउंड्री
बाजुओं में आये जी जोर
टीम इंडिया को मैच जीतने की बहुत बहुत बधाई
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान में भारतीय टीम के मैच जीतने पर शुभकामनाएं देने के लिए शायरी (India vs Pakistan Congratulatory Shayari on the Indian Team’s Match Victory Against Pakistan)
6- इसी तरह बनाते रहना रन
इसी तरह जीत का स्वाद चखना,
हर मैच में जीत होगी तुम्हारी
बस दिल में हौसले को जिन्दा रखना।
टीम इंडिया को मैच जीतने पर बहुत बहुत बधाई
7- बैट की चमक, गेंद का वार,
भारत ने दिखाया अपना दमदार अंदाज शानदार।
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान की जब भी होती है टक्कर,
जीत का ताज पहन लेता है भारत बनकर सिकंदर।
टीम इंडिया को मैच जीतने पर बहुत बहुत बधाई
8-रोगी को तो दवा चाहिए,
और जोगी को जप चाहिए,
हम तो है क्रिकेट के पुजारी,
हमें तो बस कप चाहिए।
टीम इंडिया को मैच जीतने पर बहुत बहुत बधाई
9-छा गया है मातम
विपक्षी खेमा देखिये
आज क्रिकेट के दुनियादारों
इंडियन टीम से क्रिकेट सीखिए
भारत के मैच जीतने बहुत बहुत बधाई
10-यह मैच जीतकर तुमने
सारे जग में धूम मचाई है,
इस मैच में कामयाबी मिली जो तुमको
भारतीय टीम को बहुत बहुत बधाई है।


