समस्तीपुर में में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक युवक को गोली मार दी। बाएं पैर में एक बुलेट लगी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से हालत के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घायल की पहचान मनोज कुमार झा के पुत्र आशीष सुमन(25) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ ठाकुर मोहल्ले की है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार परिजनों ने बताया कि आशीष छुट्टी में घर आया हुआ था। शाम में अपने घर के पास बैठा हुआ था। इस दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सनुते ही घर के सदस्य बाहर निकले। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आपसी लेन-देन की चर्चा इस गोलीबारी के पीछे आपसी लेन देन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि चर्चा यह भी है चेकिंग के दौरान गोली फायर हुई है। वहीं जख्मी युवक भी कुछ बोलने से बच रहा है। अब तक पुलिस का भी बयान नहीं हो पाया है।
पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि एक युवक के बाएं जांघ में गोली लगी है। गोली किसने और किस कारण से चलाई है, इसका पता लगाया जा रहा है। युवक का अभी बयान नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। समस्तीपुर में में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक युवक को गोली मार दी। बाएं पैर में एक बुलेट लगी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से हालत के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घायल की पहचान मनोज कुमार झा के पुत्र आशीष सुमन(25) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ ठाकुर मोहल्ले की है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार परिजनों ने बताया कि आशीष छुट्टी में घर आया हुआ था। शाम में अपने घर के पास बैठा हुआ था। इस दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सनुते ही घर के सदस्य बाहर निकले। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आपसी लेन-देन की चर्चा इस गोलीबारी के पीछे आपसी लेन देन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि चर्चा यह भी है चेकिंग के दौरान गोली फायर हुई है। वहीं जख्मी युवक भी कुछ बोलने से बच रहा है। अब तक पुलिस का भी बयान नहीं हो पाया है।
पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि एक युवक के बाएं जांघ में गोली लगी है। गोली किसने और किस कारण से चलाई है, इसका पता लगाया जा रहा है। युवक का अभी बयान नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।


