80वें स्वतंत्रता दिवस पर कटिहार में गूंजा देखभक्ति गीत:14 स्कूलों के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, DM ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कटिहार में गूंजा देखभक्ति गीत:14 स्कूलों के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, DM ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटिहार जिला शिक्षा विभाग की ओर से नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आशुतोष द्विवेदी, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल और कला संस्कृति विभाग की अधिकारी रीना गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रस्तुति देखने के लिए नगर भवन की दर्शक दीर्घा पूरी तरह खचाखच भरी रही। मंच पर बच्चों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। 14 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के 14 विद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, वीरता और राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली। अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों ने अपनी-अपनी थीम के अनुसार गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के सामूहिक गायन से हुई शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षकों के ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के सामूहिक गायन से हुई। गीत के जरिए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सामूहिक गायन के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। मंच पर बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा नगर भवन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दर्शकों ने भी तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ‘जयति जय-जय’ से लेकर ‘ऊंचा रहे हिमालय’ तक प्रस्तुतियां एम-ए-एम, कटिहार के छात्र-छात्राओं ने ‘जयति जय-जय’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं +2 अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय कुरसेला के बच्चों ने ‘जननी जन्मभूमि’ पर नृत्य पेश कर देशप्रेम का संदेश दिया। पी.एस. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठासी के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी गरबा डांस की प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय फुलहरा के बच्चों ने ‘ऊंचा रहे हिमालय’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। उच्च माध्यमिक मिशन बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य पेश किया। वहीं पीएम श्री गांधी उच्च विद्यालय के बच्चों ने ‘सजाता-संवारता देश’ पर अपनी प्रस्तुति दी। भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जोश भर दिया। एकल गायन में ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ ने बांधा समां कार्यक्रम में समूह प्रस्तुतियों के साथ एकल गायन को भी शामिल किया गया। डीएवी दलान पूरब, कटिहार के एक छात्र ने ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ गीत की एकल प्रस्तुति दी। एकल गायन के दौरान छात्र ने अपनी आवाज से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रस्तुति समाप्त होने के बाद दर्शकों ने तालियों से छात्र का उत्साह बढ़ाया। महेश्वरी एकेडमी और आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चे भी हुए शामिल कार्यक्रम में महेश्वरी एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने ‘जयतु जननी’ गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के 27 छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। मारवाड़ी पाठशाला और महात्मा गांधी बालिका विद्यालय कुरसेला के छात्र-छात्राओं ने भी देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। अलग-अलग विद्यालयों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विविधता और उत्साह बनाए रखा। खचाखच भरा रहा नगर भवन, तालियों से गूंजता रहा परिसर कार्यक्रम के दौरान नगर भवन की दर्शक दीर्घा पूरी तरह खचाखच भरी रही। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। मंच संचालन बाबू खान ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को क्रमवार आगे बढ़ाते हुए प्रतिभागी विद्यालयों और संस्थाओं के बच्चों को मंच पर आमंत्रित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ दर्शकों को भी देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग से जोड़ दिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटिहार जिला शिक्षा विभाग की ओर से नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आशुतोष द्विवेदी, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल और कला संस्कृति विभाग की अधिकारी रीना गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रस्तुति देखने के लिए नगर भवन की दर्शक दीर्घा पूरी तरह खचाखच भरी रही। मंच पर बच्चों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। 14 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के 14 विद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, वीरता और राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली। अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों ने अपनी-अपनी थीम के अनुसार गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के सामूहिक गायन से हुई शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षकों के ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के सामूहिक गायन से हुई। गीत के जरिए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सामूहिक गायन के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। मंच पर बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा नगर भवन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दर्शकों ने भी तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ‘जयति जय-जय’ से लेकर ‘ऊंचा रहे हिमालय’ तक प्रस्तुतियां एम-ए-एम, कटिहार के छात्र-छात्राओं ने ‘जयति जय-जय’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं +2 अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय कुरसेला के बच्चों ने ‘जननी जन्मभूमि’ पर नृत्य पेश कर देशप्रेम का संदेश दिया। पी.एस. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठासी के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी गरबा डांस की प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय फुलहरा के बच्चों ने ‘ऊंचा रहे हिमालय’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। उच्च माध्यमिक मिशन बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य पेश किया। वहीं पीएम श्री गांधी उच्च विद्यालय के बच्चों ने ‘सजाता-संवारता देश’ पर अपनी प्रस्तुति दी। भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जोश भर दिया। एकल गायन में ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ ने बांधा समां कार्यक्रम में समूह प्रस्तुतियों के साथ एकल गायन को भी शामिल किया गया। डीएवी दलान पूरब, कटिहार के एक छात्र ने ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ गीत की एकल प्रस्तुति दी। एकल गायन के दौरान छात्र ने अपनी आवाज से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रस्तुति समाप्त होने के बाद दर्शकों ने तालियों से छात्र का उत्साह बढ़ाया। महेश्वरी एकेडमी और आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चे भी हुए शामिल कार्यक्रम में महेश्वरी एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने ‘जयतु जननी’ गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के 27 छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। मारवाड़ी पाठशाला और महात्मा गांधी बालिका विद्यालय कुरसेला के छात्र-छात्राओं ने भी देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। अलग-अलग विद्यालयों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विविधता और उत्साह बनाए रखा। खचाखच भरा रहा नगर भवन, तालियों से गूंजता रहा परिसर कार्यक्रम के दौरान नगर भवन की दर्शक दीर्घा पूरी तरह खचाखच भरी रही। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। मंच संचालन बाबू खान ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को क्रमवार आगे बढ़ाते हुए प्रतिभागी विद्यालयों और संस्थाओं के बच्चों को मंच पर आमंत्रित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ दर्शकों को भी देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग से जोड़ दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *