डीग जिले की जुरहरा थाना पुलिस ने नकली सोने की ईंट बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के जरिए करोड़ों रुपये कमा चुका है। आरोपी ने गांव में करोड़ों रुपये की लागत से मकान बनाया हुआ है। साथ ही अलवर में कई प्लॉट खरीद रखे हैं। आरोपी 6वीं क्लास फेल है। उसने कई बड़े व्यापारी और काफी पढ़े लिखे लोगों को अपना निशाना बनाया है। जंगल में बेच रहा था नकली सोने की ईंट एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि कल पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनोखर इंडस्ट्री एरिया के पीछे जंगल में के व्यक्ति नकली सोने की ईंट बेचने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां व्यक्ति खड़ा था वह पुलिस को देखकर भागने लगा। गैंग बनाकर करता है ठगी पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना शकील निवासी भंडारा गांव होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सोने की ईंट जैसी धातु मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह पीतल की ईंट है। आरोपी ने बताया की वह अपने साथियों के साथ लोगों को झांसे में लेकर पीतल की ईंट को सोने की बताकर लोगों को बेचते हैं और, उनसे ठगी करते हैं। 10 साल से कर रहा है ठगी एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी की अन्तर्राज्यीय गैंग है। वह खुद गैंग का सरगना है। पूछताछ में आरोपी शकील निवासी भंडारा से कई बड़े खुलासे हुए हैं। वह 10 साल से नकली सोने की ईंट बेचने की गैंग चला रहा था। वह भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे ठगी करता था। 6वीं फेल आरोपी ने कई बड़े व्यापारियों को फंसाया आरोपी 6वीं क्लास फेल है लेकिन, उसने बड़े-बड़े व्यापारियों और काफी पढ़े लिखे लोगों को झांसे में लेकर ठगी की है। आरोपी ने भंडारा गांव में करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से मकान बनाया हुआ है। अलवर में कई प्लॉट खरीद रखे हैं। गांव में लाखों की लागत से बना सैलून चलाता है। 100 से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना आरोपी शकील राजस्थान सहित महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर 100 से भी ज्यादा ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग के हर सदस्य का अलग-अलग काम रहता है। आरोपी के खिलाफ 6 से ज्यादा ठगी और कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।


