JEE में टॉप-10 में राजस्थान के 6 स्टूडेंट:गर्ल्स कैटेगरी की टॉपर भी कोटा से; टीचर्स ने बच्चों को कंधे पर बैठाया, पेरेंट्स डीजे पर नाचे

JEE में टॉप-10 में राजस्थान के 6 स्टूडेंट:गर्ल्स कैटेगरी की टॉपर भी कोटा से; टीचर्स ने बच्चों को कंधे पर बैठाया, पेरेंट्स डीजे पर नाचे

भारतीय औद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने रविवार (31 मई) देर रात जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया। राजस्थान के कोटा के कोचिंग स्टूडेंट शुभम कुमार (बिहार) ने 330 नंबर के साथ टॉप किया है। दूसरी रैंक भी कोटा के कोचिंग स्टूडेंट कबीर छिल्लर (दिल्ली) की है। टॉप-10 स्टूडेंट की लिस्ट में 6 स्टूडेंट राजस्थान से कनेक्टेड हैं। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स जश्न मना रहे हैं। सबसे पहले देखिए- टॉपर्स की लिस्ट कट-ऑफ 2026 में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई इस साल परीक्षा में कट ऑफ बढ़ गया है, इसमें बीते साल 2025 से 18 अंक की बढ़ोतरी हुई है और ये 92 हो गई है। वहीं सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ में जनरल कैटेगरी के 8 अंक बढ़े हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक अनुसार परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65 फीसदी पास हुए हैं। जेईई एडवांस में 1,79,694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। कुल 56,880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। ये हैं राजस्थान के टॉपर्स एक नंबर से रैंक में फिसले कबीर जेईई एडवांस में फर्स्ट रैंक वाले शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं और माता हाउसवाइफ हैं। टॉपर शुभम को 330 नंबर मिले हैं। वहीं, सेंकंड रैंक हासिल करने वाले कबीर छिल्लर दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता भी आईआईटीयन रहे हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी माता प्राइवेट स्कूल टीचर हैं। कबीर के 329 नंबर हैं। कोटा और झुंझुनूं के रहने वाले भी टॉप-10 में सीकर के स्टूडेंट जतिन कुमार चाहर के ऑल इंडिया थर्ड रैंक आई है। जतिन ने 319 नंबर हासिल किए हैं। जतिन मूल रूप से झुंझुनू जिले के गोठ गांव के हैं। जतिन ने कहा- उन्होंने अपना पूरा फोकस कॉन्सेप्ट क्लीयर करने पर रखा। वहीं, कोटा के ही रहने वाले अर्णव गौतम ने 7वीं रैंक हासिल की है। एग्जाम में 8वीं रैंक वाले कनिष्क जैन और 10वीं रैक वाले दर्श सिक्का ने भी कोटा में स्टडी की है। गर्ल्स कैटेगरी की टॉपर रही आरोही भी कोटा में ही पढ़ी हैं। उनकी 77वीं रैंक है। ये सभी स्टूडेंट एलन कोचिंग से पढ़े हैं। अब देखिए- सक्सेस के बाद जश्न की PHOTOS… JEE टॉपर्स ने बताया- कैसे मिली सक्सेस? बड़ी कामयाबी के बाद दोनों टॉपर्स ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने पढ़ाई के रूटीन, टाइम मैनेजमेंट और देश में चल रहे नीट (NEET) विवाद को लेकर राय खुलकर सामने रखी। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *