मधुबनी में हरियाणा के 5 लोगों की मौत:एक महिला भी शामिल, नेपाल-नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर

मधुबनी में हरियाणा के 5 लोगों की मौत:एक महिला भी शामिल, नेपाल-नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर

बिहार के मधुबनी में हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। ये सभी हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार होकर नेपाल और नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे थे। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। मधुबनी के परसाधाम चौक के पास हाईवे पर ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कनिपला निवासी संजीव और कुरुक्षेत्र जिले के रौडीखेड़ी गांव निवासी विकास, अंकुश और रजिया के रूप में हुई है। वहीं, कुरुक्षेत्र जिला निवासी कुलदीप सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रितिक और 26 वर्षीय कपिस को प्राथमिक इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। फुलपरास थाना पुलिस और फुलपरास एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। कैसे हुआ हादसा, सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर.. तड़के चार बजे हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
गुरुवार अहले सुबह करीब चार बजे दरभंगा की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो मधुबनी जिले के खोपा और परसा के बीच अचानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में चली गई। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। कुल सात लोगों को गंभीर हालत में झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही तीन घायलों संजीव, विकास और अंकुश की मौत हो गई। जबकि दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए 2 अन्य घायलों रितिक और कपिस को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच रेफर कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। हरियाणा से घूमने निकले थे सभी, गाड़ी दोस्त से ली थी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की थी और उसमें सवार सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि संजीव अपने एक दोस्त से यह गाड़ी लेकर घूमने के लिए निकला था। स्कॉर्पियो का नंबर एचआर 07 एजी 3633 बताया गया है। हालांकि परिवार के लोगों को भी इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि वे लोग किस जगह की यात्रा पर निकले थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सभी नेपाल या पूर्वोत्तर भारत की ओर घूमने जा रहे थे। मृतक संजीव के साले विक्रम कुमार ने फोन पर बताया कि पिछले तीन दिनों से उनकी संजीव से कोई बातचीत नहीं हुई थी। गुरुवार सुबह पुलिस से ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली। परिजनों के आने का इंतजार कर रही पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत सात लोग सवार थे, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल थी। हादसे में 2 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके और दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा सके। बिहार के मधुबनी में हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। ये सभी हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार होकर नेपाल और नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे थे। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। मधुबनी के परसाधाम चौक के पास हाईवे पर ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कनिपला निवासी संजीव और कुरुक्षेत्र जिले के रौडीखेड़ी गांव निवासी विकास, अंकुश और रजिया के रूप में हुई है। वहीं, कुरुक्षेत्र जिला निवासी कुलदीप सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रितिक और 26 वर्षीय कपिस को प्राथमिक इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। फुलपरास थाना पुलिस और फुलपरास एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। कैसे हुआ हादसा, सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर.. तड़के चार बजे हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
गुरुवार अहले सुबह करीब चार बजे दरभंगा की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो मधुबनी जिले के खोपा और परसा के बीच अचानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में चली गई। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। कुल सात लोगों को गंभीर हालत में झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही तीन घायलों संजीव, विकास और अंकुश की मौत हो गई। जबकि दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए 2 अन्य घायलों रितिक और कपिस को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच रेफर कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। हरियाणा से घूमने निकले थे सभी, गाड़ी दोस्त से ली थी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की थी और उसमें सवार सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि संजीव अपने एक दोस्त से यह गाड़ी लेकर घूमने के लिए निकला था। स्कॉर्पियो का नंबर एचआर 07 एजी 3633 बताया गया है। हालांकि परिवार के लोगों को भी इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि वे लोग किस जगह की यात्रा पर निकले थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सभी नेपाल या पूर्वोत्तर भारत की ओर घूमने जा रहे थे। मृतक संजीव के साले विक्रम कुमार ने फोन पर बताया कि पिछले तीन दिनों से उनकी संजीव से कोई बातचीत नहीं हुई थी। गुरुवार सुबह पुलिस से ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली। परिजनों के आने का इंतजार कर रही पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत सात लोग सवार थे, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल थी। हादसे में 2 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके और दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *