शाजापुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 7 से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होगा, कई इलाके प्रभावित

शाजापुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 7 से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होगा, कई इलाके प्रभावित

शाजापुर में कल यानी 9 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी बेरछा रोड उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी महुपुरा फीडर पर मानसून से पहले का मेंटेनेंस का काम करेगी। बिजली गुल रहने की वजह से शहर के मुख्य हिस्से प्रभावित होंगे, जिनमें टंकी चौराहा, एबी रोड, हॉट मैदान, महुपुरा चौराहा, बस स्टैंड एरिया, टेंशन चौराहा और मगरिया के साथ ही आसपास के मोहल्ले शामिल हैं। क्यों काटी जा रही है बिजली? बिजली कंपनी का कहना है कि बारिश के मौसम में अक्सर फॉल्ट होने से बार-बार बिजली जाती है। इसे रोकने और सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए यह प्री-मानसून मेंटेनेंस किया जा रहा है। कंपनी की अपील बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 7 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। कंपनी ने यह भी भरोसा दिया है कि अगर काम जल्दी खत्म हो गया, तो 11 बजे से पहले ही बिजली चालू कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *