बांका में होली पर 380 संवेदनशील जगह चिह्नित:मजिस्ट्रेट-पुलिस तैनात, 4 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय, पूरे जिले में फ्लैग मार्च

बांका में होली पर 380 संवेदनशील जगह चिह्नित:मजिस्ट्रेट-पुलिस तैनात, 4 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय, पूरे जिले में फ्लैग मार्च

बांका जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। जिले भर में कुल 380 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त आदेश जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दौरान प्रशासन की सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से 4 मार्च तक अनुमंडल कार्यालय में एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जहाँ से पूरे जिले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आपात स्थिति में नागरिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया
होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में हुआ। इसमें सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, राजस्व पदाधिकारी सुरेश्वर श्रीवास्तव, रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को शांति और सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की गई
फ्लैग मार्च के दौरान प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की गई। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि होली के दिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा और क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बांका जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। जिले भर में कुल 380 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त आदेश जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दौरान प्रशासन की सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से 4 मार्च तक अनुमंडल कार्यालय में एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जहाँ से पूरे जिले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आपात स्थिति में नागरिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया
होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में हुआ। इसमें सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, राजस्व पदाधिकारी सुरेश्वर श्रीवास्तव, रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को शांति और सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की गई
फ्लैग मार्च के दौरान प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की गई। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि होली के दिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा और क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *