प्रखंड अंतर्गत सिमरी पंचायत में आगामी 30 अक्टूबर को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, विद्यापतिनगर की ओर से आयोजित यह शिविर सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित ग्राम पंचायत भवन में लगेगा। इसमें पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की जानकारी दी जाएगी। जीविका के बीपीएम ने बताया कि शिविर में पशुपालक अपने पशुओं को लाकर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। विशेषज्ञ सरकारी पशु चिकित्सकों की ओर से पशुओं में बांझपन की समस्या के संबंध में सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही पशुओं को स्वस्थ रखने, उनके आवास प्रबंधन और हरा चारा उत्पादन से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। वहीं, शिविर में कृमिनाशक दवाइयों एवं मिनरल मिक्सचर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पशुपालकों को पशुओं के खानपान, रखरखाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। इससे पशुपालकों को पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी। शिविर के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के पशुपालकों से निर्धारित तिथि को अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। प्रखंड अंतर्गत सिमरी पंचायत में आगामी 30 अक्टूबर को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, विद्यापतिनगर की ओर से आयोजित यह शिविर सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित ग्राम पंचायत भवन में लगेगा। इसमें पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की जानकारी दी जाएगी। जीविका के बीपीएम ने बताया कि शिविर में पशुपालक अपने पशुओं को लाकर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। विशेषज्ञ सरकारी पशु चिकित्सकों की ओर से पशुओं में बांझपन की समस्या के संबंध में सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही पशुओं को स्वस्थ रखने, उनके आवास प्रबंधन और हरा चारा उत्पादन से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। वहीं, शिविर में कृमिनाशक दवाइयों एवं मिनरल मिक्सचर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पशुपालकों को पशुओं के खानपान, रखरखाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। इससे पशुपालकों को पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी। शिविर के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के पशुपालकों से निर्धारित तिथि को अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

