ट्रैक्टर से कुचलकर 3 साल के बच्चे की मौत:हुसैनाबाद में घर के बाहर खेलते वक्त हुआ हादसा, कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर पलटा; चालक फरार

ट्रैक्टर से कुचलकर 3 साल के बच्चे की मौत:हुसैनाबाद में घर के बाहर खेलते वक्त हुआ हादसा, कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर पलटा; चालक फरार

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रंजीत पासवान के पुत्र रामल्ला कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की है। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रंजीत पासवान के पुत्र रामल्ला कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *