Akshay Kumar Biggest Flop Movies: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई। लेकिन हर सफल कलाकार के सफर में कुछ ऐसे पड़ाव भी आते हैं, जहां बड़े बजट और बड़े सितारों के बावजूद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती। अक्षय कुमार की एक ऐसी ही फिल्म रही, जिसने रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोरी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान का कारण बन गई।
अक्षय कुमार के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म (Akshay Kumar Biggest Flop Movies)
साल 2022 में रिलीज हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ एक भव्य पीरियड-एक्शन फिल्म थी, जिसे बड़े पैमाने पर तैयार किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई थी। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि लंबे समय बाद किसी बड़े बजट की ऐतिहासिक कहानी बड़े पर्दे पर उतारी जा रही थी।
फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर ने किया था और निर्देशन की कमान चद्रप्रकाश द्विवेदी के हाथों में थी। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों के साथ वैसा जुड़ाव नहीं बना सकी, जैसा मेकर्स ने सोचा था।
200 करोड़ की लागत, लेकिन आधी कमाई भी नहीं
इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया था। हालांकि रिलीज के बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। भारत में भी फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा। यही वजह रही कि इसे बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर की श्रेणी में रखा गया। इस फिल्म ने भारतीय बाजार में सिर्फ 68 करोड़ कमाए थे, वहीं ओवरसीज कलेक्शन के मामले में फिल्म 90 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन फिल्म की असफलता के कारण उन्हें भी वह पहचान नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसके अलावा संजय दत्त और सोनू सूद जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे।
अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्में
अक्षय कुमार की फिल्मोग्राफी में कुछ ऐसी फिल्में भी शामिल हैं जिन्हें दर्शकों से सीमित प्रतिक्रिया मिली। जैसे ‘लक्ष्मी’, ‘जोकर’ और ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ जैसी फिल्मों को भी दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था। इसके अलावा कुछ साल पहले ही रिलीज हुई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि इन असफलताओं के बावजूद अक्षय कुमार की लोकप्रियता में कोई खास कमी नहीं आई है। वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते रहते हैं।
अब ‘भूत बंगला’ से उम्मीदों का नया दौर
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिनके साथ अक्षय पहले कई सफल फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता की नई कहानी लिख सकती है।व


