3.15 करोड़ की लूट के बाद आज रोष मार्च:आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, वालिया परिवार बोला- गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कुरुक्षेत्र छोड़ देंगे

3.15 करोड़ की लूट के बाद आज रोष मार्च:आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, वालिया परिवार बोला- गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कुरुक्षेत्र छोड़ देंगे

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर 6 अगस्त की रात हुई करीब 3.15 करोड़ रुपए की लूट के आरोपी तीन दिन बाद भी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अभी मामले को लूट के तौर पर जांच रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वालिया परिवार और वकील आज रोष मार्च निकालेंगे। परिवार का कहना है कि 20 मार्च को इसी घर में करीब 50 लाख रुपए की चोरी हुई थी। उस वारदात के आरोपी भी करीब पांच महीने बाद तक नहीं पकड़े गए। अब उन्हीं बदमाशों के दोबारा घर में घुसने और लूटपाट कर फरार हो गए। अगर इस बार भी बदमाश नहीं पकड़े गए तो उन्हें डर है कि वे तीसरी बार घर में घुस सकते हैं। बाहर भी साथियों की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में घर के अंदर 4 बदमाशों के होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार को उनके एक-दो साथियों के घर के बाहर या कार मौजूद होने का शक है। पुलिस फिलहाल इसे लूट का मामला मानकर जांच कर रही है। अगर वारदात में 5 या उससे ज्यादा बदमाश हुए, तो इसे डकैती माना जाएगा। कार से रेकी करने का शक वालिया परिवार के मुताबिक, 4 अगस्त से 6 अगस्त तक बिना नंबर प्लेट की एक कार शहर में घूमती रही। उनको इसी कार से बदमाशों ने घर और आसपास के इलाके की रेकी करने का शक है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही 6 अगस्त की रात वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी के हाथ-पैर बंधे मिले एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया ने शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकले थे। करीब 10 बजे वापस लौटे तो उनकी पत्नी सुषमा वालिया के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी थी। कैश और जेवर लेकर गए पत्नी को इस हालत में देखकर उन्होंने पास खड़े एक बदमाश को धक्का दिया। इसके बाद घर में छिपे दो अन्य बदमाश भी बाहर आ गए। उनके साथ हाथापाई हुई। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। बदमाश घर से करीब 17 से 20 लाख रुपए कैश, करीब डेढ़ से दो किलो सोने और करीब चार किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। कल सीएम आवास पहुंचे थे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वालिया परिवार रविवार को सेक्टर-3 स्थित सीएम आवास पहुंचा था। यहां परिवार ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और मुख्यमंत्री कार्यालय के इंचार्ज कैलाश सैनी से मुलाकात की थी। परिवार ने दोनों को पूरी घटना बताई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, सीसीटीवी खंगाल रही वारदात के बाद एडवोकेट वालिया के घर हथियारों के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सेक्टर में पीसीआर भी लगाई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बिना नंबर वाली संदिग्ध कार और बदमाशों के आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है। आज सड़क पर उतरकर जताएंगे विरोध तीन दिन बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आज वालिया परिवार और वकील रोष मार्च निकालेंगे। परिवार की मांग है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वालिया परिवार ने सीएम को भी लेटर भेजा है। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर शहर छोड़कर जाने की चेतावनी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *