28 किलो गांजा के साथ वैशाली का तस्कर गिरफ्तार:बैरिया बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, मुजफ्फरपुर में सप्लाई करता था

28 किलो गांजा के साथ वैशाली का तस्कर गिरफ्तार:बैरिया बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, मुजफ्फरपुर में सप्लाई करता था

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक तस्कर को 28 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास हुई। आरोपी वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली का एक तस्कर मुजफ्फरपुर में गांजे की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अहियापुर थाना पुलिस की एक टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर बैरिया बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध कारोबारी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 28 किलोग्राम गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मनीष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में मनीष कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। वह वैशाली से गांजा लाकर मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में बेचता था। खेप कहां ले जाई जा रही थी, पता लगा रही पुलिस साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस अब मनीष कुमार के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में वह यह खेप किसे सौंपने आया था और इस सिंडिकेट में मुख्य रूप से कौन-कौन से स्थानीय और बाहरी धंधेबाज शामिल हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल सीडीआर और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है ताकि इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचा जा सके। अहियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक तस्कर को 28 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास हुई। आरोपी वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली का एक तस्कर मुजफ्फरपुर में गांजे की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अहियापुर थाना पुलिस की एक टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर बैरिया बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध कारोबारी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 28 किलोग्राम गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मनीष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में मनीष कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। वह वैशाली से गांजा लाकर मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में बेचता था। खेप कहां ले जाई जा रही थी, पता लगा रही पुलिस साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस अब मनीष कुमार के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में वह यह खेप किसे सौंपने आया था और इस सिंडिकेट में मुख्य रूप से कौन-कौन से स्थानीय और बाहरी धंधेबाज शामिल हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल सीडीआर और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है ताकि इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचा जा सके। अहियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *