आम के बगीचे से 22 चोरी के मोबाइल बरामद:मुजफ्फरपुर में दुकान का छप्पर काटकर 55 मोबाइल चोरी की थी, सभी 4 आरोपी अरेस्ट

आम के बगीचे से 22 चोरी के मोबाइल बरामद:मुजफ्फरपुर में दुकान का छप्पर काटकर 55 मोबाइल चोरी की थी, सभी 4 आरोपी अरेस्ट

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 मोबाइल बरामद कर चुकी है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दुकान की छत काटकर की थी चोरी पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंक प्रभाकर ने बताया कि 8 मई 2026 की रात औराई थाना क्षेत्र के अमनौर चौक स्थित उज्जवल मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने कर्कट की छत तोड़कर और सीलिंग काटकर करीब 50 से 55 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। घटना के बाद दुकान संचालक बबलू पंडित के आवेदन पर औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे आम के बगीचे में छिपाकर रखे गए 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अब चोरी में शामिल अन्य आरोपियों और बाकी मोबाइल फोन की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 मोबाइल बरामद कर चुकी है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दुकान की छत काटकर की थी चोरी पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंक प्रभाकर ने बताया कि 8 मई 2026 की रात औराई थाना क्षेत्र के अमनौर चौक स्थित उज्जवल मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने कर्कट की छत तोड़कर और सीलिंग काटकर करीब 50 से 55 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। घटना के बाद दुकान संचालक बबलू पंडित के आवेदन पर औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे आम के बगीचे में छिपाकर रखे गए 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अब चोरी में शामिल अन्य आरोपियों और बाकी मोबाइल फोन की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *