औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनएच-19 पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या के मामले में फरार तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा में अपहरण और हत्या की घटना को अंजाम देकर स्कॉर्पियो से उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की है, जिसका उपयोग वारदात के बाद भागने में किया जा रहा था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उड़ीसा के रायगडा जिला निवासी उमेश हयाल, विल्सन शामली और अक्षय संबल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधी गिरोह से जुड़े हैं और हत्या समेत कई संगीन मामलों में वांछित थे। इनके गिरोह में दर्जनभर से अधिक अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। अपहरण और हत्या की घटना को अंजाम देकर ओडिशा से यूपी जा रहे थे मिली जानकारी के अनुसार, तीनों अपराधियों ने रायगडा से एक व्यक्ति का अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे स्कॉर्पियो से उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो रहे थे। इसी दौरान मदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में शामिल अपराधी एनएच-19 होते हुए गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में मदनपुर बाजार के समीप एनएच-19 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने काले रंग की एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार तीनों युवक संदिग्ध प्रतीत हुए, जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाना ले आई। पूछताछ लता आवश्यक कार्रवाई के बाद ओडिशा पुलिस को सौंपा थाने में पूछताछ के दौरान तीनों ने रायगडा में अपहरण और हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हत्या समेत कई मामलों में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद उड़ीसा के रायगडा जिले की पुलिस भी मदनपुर थाना पहुंच गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनएच-19 पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या के मामले में फरार तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा में अपहरण और हत्या की घटना को अंजाम देकर स्कॉर्पियो से उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की है, जिसका उपयोग वारदात के बाद भागने में किया जा रहा था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उड़ीसा के रायगडा जिला निवासी उमेश हयाल, विल्सन शामली और अक्षय संबल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधी गिरोह से जुड़े हैं और हत्या समेत कई संगीन मामलों में वांछित थे। इनके गिरोह में दर्जनभर से अधिक अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। अपहरण और हत्या की घटना को अंजाम देकर ओडिशा से यूपी जा रहे थे मिली जानकारी के अनुसार, तीनों अपराधियों ने रायगडा से एक व्यक्ति का अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे स्कॉर्पियो से उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो रहे थे। इसी दौरान मदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में शामिल अपराधी एनएच-19 होते हुए गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में मदनपुर बाजार के समीप एनएच-19 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने काले रंग की एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार तीनों युवक संदिग्ध प्रतीत हुए, जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाना ले आई। पूछताछ लता आवश्यक कार्रवाई के बाद ओडिशा पुलिस को सौंपा थाने में पूछताछ के दौरान तीनों ने रायगडा में अपहरण और हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हत्या समेत कई मामलों में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद उड़ीसा के रायगडा जिले की पुलिस भी मदनपुर थाना पहुंच गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।


