2027 के लिए अखिलेश का हनुमान आशीर्वाद पोस्टर:‘विजय भव: 2027’ संदेश के साथ पोस्टर में हाथ जोड़कर हनुमान के सामने बैठे नजर आए सपा प्रमुख

2027 के लिए अखिलेश का हनुमान आशीर्वाद पोस्टर:‘विजय भव: 2027’ संदेश के साथ पोस्टर में हाथ जोड़कर हनुमान के सामने बैठे नजर आए सपा प्रमुख

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा एक नया पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेते हुए दिखाया गया है। इसमें अखिलेश यादव भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा गया है। इसके जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का संदेश दिया गया है। पोस्टर में भगवान हनुमान के आशीर्वाद के साथ अखिलेश यादव को आगामी चुनाव में विजय की शुभकामना दी गई है। चुनाव से पहले तेज हुई पोस्टर पॉलिटिक्स उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही पोस्टर पॉलिटिक्स भी नजर आने लगी है। अलग-अलग दलों और नेताओं से जुड़े पोस्टर लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *