रायबरेली में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत:लोन नदी में जाल डालते समय गहरे पानी में गया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत:लोन नदी में जाल डालते समय गहरे पानी में गया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली की लोन नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में दुख का माहौल है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अनोखे राय का पुरवा से जुड़ी है। सुबह करीब 8 बजे 45 साल का युवक विनोद कुमार बच्चन लाल जानवरों को चराने के लिए लोन नदी के किनारे गया था। वह दोस्तपुर गांव, लालगंज थाना का रहने वाला था। नदी किनारे बैठकर विनोद मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। गांव से करीब 500 मीटर दूर यह नदी बहती है। हादसे की जानकारी सबसे पहले अन्य चरवाहों ने गांव में दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *