20 साल का चेन लुटेरा पैर में गोली मारकर पकड़ा:गाजियाबाद में पुलिस कंधों पर टांगकर लाई, पुलिस से कहा अब मैं पढूंगा लिखुंगा.. माफ कर दो

20 साल का चेन लुटेरा पैर में गोली मारकर पकड़ा:गाजियाबाद में पुलिस कंधों पर टांगकर लाई, पुलिस से कहा अब मैं पढूंगा लिखुंगा.. माफ कर दो

गाजियाबाद में कविनगर पुलिस ने बुधवार आधी रात एनकाउंटर में एक लुटेरे को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। जिसके पास से सोने की एक टिक्की, स्कूटी, तमंचा बरामद हुआ है। 2 सप्ताह पहले इसी लुटेरे ने अपने साथी के साथ मिलकर गोविंदपुरम में महिला से मंगलसूत्र लूटा था। पैर में गोली लगने के बाद 20 साल का लुटेरा गिड़गिडाने लगा। पुलिस से कहा सर आगे से नहीं करूंगा। अब मैं पढूंगा- लिखुंगा। मुझे माफ कर दो। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पर तमंचे से की फायरिंग ACP कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कविनगर पुलिस टीम शताब्दीपुरम के पास बुधवार रात चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक को रोकने का इशारा किया। जिसने स्कूटी दौड़ा दी। इसके बाद स्कूटी छोड़कर भागते हुए पुलिस पर तमंचे से से फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घालय हो गया। घायल ने अपना नाम इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी (20 साल) पुत्र स्माईम मंसूरी निवासी लोहिया नगर थाना आदर्श नगर दिल्ली बताया। जो गाजियाबद व दिल्ली में लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। 11 सितंबर को लूटा था मंगलसूत्र घायल ने पुलिस को बताया कि मैने व मेरे दोस्त सूरज ने 11 सितंबर को RK पुरम गोविन्दपुरम से सुबह मे एक महिला का मंगलसूत्र लूटा था। जिसे जिसको पिघलाकर यह टिक्की बना ली, इससे पहले भी हम दोनों ने मिलकर आरडीसी में अलग- अलग स्थानों से 2 मोबाइल स्नैच किये थे। इंदिरापुरम में भी महिला से लूट की थी। लूट के बाद गोल्ड को बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि फरार सूरज की तलाश की तलाश की रही है। यह लुटेरे शहर में अलग अलग स्थानों पर रेकी के बाद महिलाओं से लूट करते थे। जो स्कूटी मिली है उसकी भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *