सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। यह घटना सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर मनोरमा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों में एक दंपति और दो चचेरे भाई शामिल हैं। डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। बिहरा थाना इलाके के डायल 112 पुलिस एएसआई रमेश केवट ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है, जबकि दो अन्य का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। शादी के कार्ड बांटने के लिए गुरुवार को सिहौल जा रहे थे घायलों में एक बाइक पर सवार सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 12, पशुपालन कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय गौतम कुमार और 18 वर्षीय प्रिंस कुमार शामिल हैं। ये दोनों चचेरे भाई अपनी बहन की 10 मई को होने वाली शादी के कार्ड बांटने के लिए गुरुवार को सिहौल जा रहे थे, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दूसरी बाइक पर समस्तीपुर जिले के निवासी 40 वर्षीय कमलेश कुमार और उनकी पत्नी 35 वर्षीय साधना देवी सवार थे। कमलेश सुपौल में एसडीएम के बॉडीगार्ड हैं और अपनी पत्नी के साथ सहरसा आ रहे थे। हादसे में कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। यह घटना सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर मनोरमा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों में एक दंपति और दो चचेरे भाई शामिल हैं। डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। बिहरा थाना इलाके के डायल 112 पुलिस एएसआई रमेश केवट ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है, जबकि दो अन्य का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। शादी के कार्ड बांटने के लिए गुरुवार को सिहौल जा रहे थे घायलों में एक बाइक पर सवार सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 12, पशुपालन कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय गौतम कुमार और 18 वर्षीय प्रिंस कुमार शामिल हैं। ये दोनों चचेरे भाई अपनी बहन की 10 मई को होने वाली शादी के कार्ड बांटने के लिए गुरुवार को सिहौल जा रहे थे, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दूसरी बाइक पर समस्तीपुर जिले के निवासी 40 वर्षीय कमलेश कुमार और उनकी पत्नी 35 वर्षीय साधना देवी सवार थे। कमलेश सुपौल में एसडीएम के बॉडीगार्ड हैं और अपनी पत्नी के साथ सहरसा आ रहे थे। हादसे में कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है।


