पटना में खुद के घर की चाहत रखने वालों के लिए दैनिक भास्कर मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो लेकर आया है। इसका आयोजन गांधी मैदान के पास स्थित होटल पनाश में शनिवार को हुआ। उद्घाटन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह ने किया। लोग अपने बजट-जरूरत के अनुसार प्रॉपर्टी के विकल्प तलाश रहे हैं। फेस्टिव सीजन पर खास ऑफर मिल रहा है। एसके बिल्डर के रविनिश बताते हैं कि लोग ज्यादातर 2 से 4 BHK के फ्लैट पसंद कर रहे हैं, पर हमारे पास 1 BHK के भी फ्लैट हैं, वो भी बजट में है। दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में एंट्री फ्री है, पैसे नहीं देने होंगे। एक्सपो में प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स, बंगले और कमर्शियल प्रॉपर्टी के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बुकिंग पर आकर्षक डिस्काउंट और विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। होम लोन और फाइनेंस से जुड़ी जानकारी देने के लिए बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। कुछ तस्वीरें… एक जगह कई विकल्प मिलेंगे दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो का उद्देश्य लोगों को घर खरीदने और प्रॉपर्टी में निवेश के लिए एक ही जगह पर विभिन्न विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 8210094500 और 9955995570 पर संपर्क कर सकते हैं। घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु की भी जानकारी मिलेगी दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में वास्तु-पॉजिटिव एनर्जी विशेषज्ञ अपूर्व अमित उपस्थित रहेंगे। उनसे घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी जरूरतों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। एक्सपो में प्रॉपर्टी के विकल्पों के अलावा वास्तु, न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का अवसर मिल रहा है। वहीं, मेहंदी आर्टिस्ट भी मौजूद रहीं। आयोजकों के अनुसार, हर विजिटर के लिए निश्चित उपहार की व्यवस्था की गई है। टैरो रीडिंग क्या है और यह कैसे काम करती है? टैरो रीडिंग एक ऐसी ज्योतिष विधा है, जिसमें विशेष प्रकार के कार्ड्स के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़े सवालों को समझने और उनका मार्गदर्शन पाने की कोशिश की जाती है। इन कार्ड्स में अलग-अलग चित्र और प्रतीक होते हैं, जो व्यक्ति के वर्तमान जीवन, सोच, रिश्तों, करियर और आने वाली संभावनाओं को समझने में मदद करते हैं। आज के समय में कई लोग अपनी उलझनों को समझने, सही दिशा तलाशने और जीवन के फैसलों पर एक नया नजरिया पाने के लिए टैरो रीडिंग का सहारा लेते हैं। इसका उद्देश्य लोगों को अपने जीवन को बेहतर तरीके से समझने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना है। पटना में खुद के घर की चाहत रखने वालों के लिए दैनिक भास्कर मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो लेकर आया है। इसका आयोजन गांधी मैदान के पास स्थित होटल पनाश में शनिवार को हुआ। उद्घाटन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह ने किया। लोग अपने बजट-जरूरत के अनुसार प्रॉपर्टी के विकल्प तलाश रहे हैं। फेस्टिव सीजन पर खास ऑफर मिल रहा है। एसके बिल्डर के रविनिश बताते हैं कि लोग ज्यादातर 2 से 4 BHK के फ्लैट पसंद कर रहे हैं, पर हमारे पास 1 BHK के भी फ्लैट हैं, वो भी बजट में है। दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में एंट्री फ्री है, पैसे नहीं देने होंगे। एक्सपो में प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स, बंगले और कमर्शियल प्रॉपर्टी के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बुकिंग पर आकर्षक डिस्काउंट और विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। होम लोन और फाइनेंस से जुड़ी जानकारी देने के लिए बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। कुछ तस्वीरें… एक जगह कई विकल्प मिलेंगे दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो का उद्देश्य लोगों को घर खरीदने और प्रॉपर्टी में निवेश के लिए एक ही जगह पर विभिन्न विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 8210094500 और 9955995570 पर संपर्क कर सकते हैं। घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु की भी जानकारी मिलेगी दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में वास्तु-पॉजिटिव एनर्जी विशेषज्ञ अपूर्व अमित उपस्थित रहेंगे। उनसे घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी जरूरतों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। एक्सपो में प्रॉपर्टी के विकल्पों के अलावा वास्तु, न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का अवसर मिल रहा है। वहीं, मेहंदी आर्टिस्ट भी मौजूद रहीं। आयोजकों के अनुसार, हर विजिटर के लिए निश्चित उपहार की व्यवस्था की गई है। टैरो रीडिंग क्या है और यह कैसे काम करती है? टैरो रीडिंग एक ऐसी ज्योतिष विधा है, जिसमें विशेष प्रकार के कार्ड्स के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़े सवालों को समझने और उनका मार्गदर्शन पाने की कोशिश की जाती है। इन कार्ड्स में अलग-अलग चित्र और प्रतीक होते हैं, जो व्यक्ति के वर्तमान जीवन, सोच, रिश्तों, करियर और आने वाली संभावनाओं को समझने में मदद करते हैं। आज के समय में कई लोग अपनी उलझनों को समझने, सही दिशा तलाशने और जीवन के फैसलों पर एक नया नजरिया पाने के लिए टैरो रीडिंग का सहारा लेते हैं। इसका उद्देश्य लोगों को अपने जीवन को बेहतर तरीके से समझने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना है।

