2 सड़क हादसों में युवक-महिला की मौत:खगड़िया ओवरब्रिज पर बाइकों की टक्कर; रहीमपुर में सड़क पार कर रही महिला को उड़ाया

2 सड़क हादसों में युवक-महिला की मौत:खगड़िया ओवरब्रिज पर बाइकों की टक्कर; रहीमपुर में सड़क पार कर रही महिला को उड़ाया

खगड़िया में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। मोरकाही थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय संगम किशोर की जान चली गई। वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर मध्य पंचायत के पास सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला ने बेगूसराय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मौतों से परिजनों में मातम पसरा है। ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव निवासी संगम किशोर (22) किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद संगम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घर के पास बाइक की टक्कर से घायल हुईं महिला दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर मध्य पंचायत के पास हुई। मोरकाही गांव के वार्ड संख्या 14 की सीता कुमारी (करीब 40 वर्ष) सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। रहीमपुर निवासी अविनाश कुमार के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब चार बजे हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय ले गए परिजन हादसे के बाद सीता कुमारी को पहले प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। महिला की मौत के मामले में भी पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। महिला को टक्कर मारकर फरार हुए बाइक चालक की तलाश की जा रही है। दो मौतों से परिवारों में पसरा मातम अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खगड़िया में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। मोरकाही थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय संगम किशोर की जान चली गई। वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर मध्य पंचायत के पास सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला ने बेगूसराय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मौतों से परिजनों में मातम पसरा है। ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव निवासी संगम किशोर (22) किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद संगम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घर के पास बाइक की टक्कर से घायल हुईं महिला दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर मध्य पंचायत के पास हुई। मोरकाही गांव के वार्ड संख्या 14 की सीता कुमारी (करीब 40 वर्ष) सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। रहीमपुर निवासी अविनाश कुमार के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब चार बजे हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय ले गए परिजन हादसे के बाद सीता कुमारी को पहले प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। महिला की मौत के मामले में भी पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। महिला को टक्कर मारकर फरार हुए बाइक चालक की तलाश की जा रही है। दो मौतों से परिवारों में पसरा मातम अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *