सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने 4,447.8 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त की है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराब ढोने में इस्तेमाल एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया था। एसपी अमित रंजन ने बताया कि अभियान में बिहार विशेष सशस्त्र बल की विशेष टीम भी शामिल थी। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गिरफ्तार लोगों के नाम विनोद राय, गोविंद कुमार, अरुण कुमार, मनीष कुमार, धनश्याम कुमार, संतोष कुमार, गौतम कुमार और मिथिलेश कुमार हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और शराब तस्करी में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले में मुख्य सरगना उदय शर्मा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA-3) के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने 4,447.8 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त की है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराब ढोने में इस्तेमाल एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया था। एसपी अमित रंजन ने बताया कि अभियान में बिहार विशेष सशस्त्र बल की विशेष टीम भी शामिल थी। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गिरफ्तार लोगों के नाम विनोद राय, गोविंद कुमार, अरुण कुमार, मनीष कुमार, धनश्याम कुमार, संतोष कुमार, गौतम कुमार और मिथिलेश कुमार हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और शराब तस्करी में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले में मुख्य सरगना उदय शर्मा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA-3) के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है।

