19 अगस्त को जमा होनी थी गाड़ी, फिर भी आचार संहिता में 11 दिन सरकारी वाहन दौड़ाते रहे अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर

19 अगस्त को जमा होनी थी गाड़ी, फिर भी आचार संहिता में 11 दिन सरकारी वाहन दौड़ाते रहे अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर

Alwar District Chief Balbir Chhillar Code of Conduct Violation: नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता के दौरान अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर की ओर से सरकारी वाहन के उपयोग की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि 19 अगस्त को आचार संहिता लागू होने के बाद भी जिला प्रमुख ने जिला परिषद का सरकारी वाहन वापस जमा नहीं कराया और करीब 11 दिनों तक उसका उपयोग किया। यह वाहन 31 अगस्त को जिला परिषद में वापस जमा कराया गया।

कलक्टर को भेजी शिकायत

नीमराणा निवासी राजपाल चौधरी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग और जिला कलक्टर को शिकायत भेजकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिला प्रमुख अपनी पत्नी को नगर पालिका नीमराणा के वार्ड संख्या छह से नामांकन दाखिल कराने के दौरान उन्हें सरकारी वाहन से लेकर गए।

सरकारी वाहन का इस्तेमाल नियमों के विपरीत

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकारी वाहन का इस प्रकार इस्तेमाल किया जाना नियमों के विपरीत है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने सरकारी वाहन को जिला परिषद में जमा करवाने की कार्रवाई नहीं की। शिकायत के बाद जिला प्रमुख को पत्र मिला और उन्होंने 31 अगस्त को वाहन को जमा कराया।

इसकी जांच जरूरी

शिकायतकर्ता ने निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन से मांग की है कि 19 से 31 अगस्त तक सरकारी वाहन के उपयोग, वाहन की लॉगबुक, आवागमन एवं अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कराई जाए। साथ ही, यह भी जांच की जाए कि चुनाव आचार संहिता के दौरान सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किसी राजनीतिक अथवा चुनावी गतिविधि में तो नहीं किया गया।

नगर पालिका नीमराणा में पत्नी के नामांकन के दौरान हमने अपनी खुद की गाड़ी प्रयोग की थी। सरकारी गाड़ी वहां नहीं गई है। वहां के कैमरे चैक कराए जा सकते हैं। मुझे 2 दिन पहले ही पत्र मिला तो हमने गाड़ी तुरंत जमा कर दी। पहले गाड़ी इसलिए जमा नहीं कराई थी कि यह पंचायत चुनाव की आचार संहिता नहीं थी।
-बलबीर छिल्लर, जिला प्रमुख

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *