दरभंगा में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल होने पर है। अभियान को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, रक्तदान, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा, लाभार्थी संपर्क, युवा एवं महिला सहभागिता समेत विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, संघर्ष, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम करने से लेकर गुजरात के सीएम और देश के प्रधानमंत्री तक का सफर उन्होंने राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प को जमीन पर उतारने की यात्रा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। कार्यशाला में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे नित्यानंद राय ने कहा कि जिला से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने की अपील की। साथ ही योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए बदलाव को समाज के सामने रखने को कहा।
13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार पार्टी की ओर से अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। ‘सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाएं’ बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, गरीबों के कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान हित, युवाओं के लिए अवसर, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण समेत कई क्षेत्रों में कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को भी मजबूत किया जाए। कार्यकर्ता गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर आम लोगों से संवाद करें तथा योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करें।
जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि दरभंगा जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक और प्रभावी तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों तक अभियान की गतिविधियां पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यशाला में विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद हरि सहनी, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रदेश मंत्री अजनी निषाद, जिला प्रभारी उमेशचंद्र कुशवाहा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, रंगनाथ ठाकुर, मीना झा, राजेंद्र चौपाल, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, राजू तिवारी, विकास रजक, सोनी पूर्वे, संगीता साह, श्रवण चौधरी, सुनील चौधरी, राहुल पासवान, बालेंदु झा, सचिन जैन, मीरा मेहता, बब्लू पजियार, संतोष सिंह, अमरनाथ सिंह, गुलशन चौधरी, रौशन कुंवर, विनोद सिंह यादव, करुणानंद मिश्र, मुकेश महासेठ, सपना भारती, ब्रह्मानंद यादव, वीरेंद्र पासवान, राभरोस साह समेत सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दरभंगा में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल होने पर है। अभियान को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, रक्तदान, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा, लाभार्थी संपर्क, युवा एवं महिला सहभागिता समेत विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, संघर्ष, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम करने से लेकर गुजरात के सीएम और देश के प्रधानमंत्री तक का सफर उन्होंने राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प को जमीन पर उतारने की यात्रा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। कार्यशाला में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे नित्यानंद राय ने कहा कि जिला से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने की अपील की। साथ ही योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए बदलाव को समाज के सामने रखने को कहा।
13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार पार्टी की ओर से अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। ‘सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाएं’ बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, गरीबों के कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान हित, युवाओं के लिए अवसर, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण समेत कई क्षेत्रों में कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को भी मजबूत किया जाए। कार्यकर्ता गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर आम लोगों से संवाद करें तथा योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करें।
जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि दरभंगा जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक और प्रभावी तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों तक अभियान की गतिविधियां पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यशाला में विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद हरि सहनी, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रदेश मंत्री अजनी निषाद, जिला प्रभारी उमेशचंद्र कुशवाहा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, रंगनाथ ठाकुर, मीना झा, राजेंद्र चौपाल, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, राजू तिवारी, विकास रजक, सोनी पूर्वे, संगीता साह, श्रवण चौधरी, सुनील चौधरी, राहुल पासवान, बालेंदु झा, सचिन जैन, मीरा मेहता, बब्लू पजियार, संतोष सिंह, अमरनाथ सिंह, गुलशन चौधरी, रौशन कुंवर, विनोद सिंह यादव, करुणानंद मिश्र, मुकेश महासेठ, सपना भारती, ब्रह्मानंद यादव, वीरेंद्र पासवान, राभरोस साह समेत सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

