पूर्णिया विश्वविद्यालय की यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 8 से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर अररिया कॉलेज में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फारबिसगंज कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अररिया कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्राचार्य के नेतृत्व में पूरी की गईं तैयारियां प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल फोन समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों से अपने वाहन कॉलेज परिसर के बाहर पार्क करने की अपील की गई है, ताकि परिसर में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। एडमिट कार्ड और आधार के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सामान और दस्तावेजों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर पेन, पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें से आवश्यक सामान या दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को घर से निकलने से पहले सभी जरूरी सामान की जांच कर लेने की सलाह दी गई है। पानी और शौचालय की भी रहेगी सुविधा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में पीने के पानी और साफ-सफाई वाले शौचालय की व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही छात्रों से अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने को कहा गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय की यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 8 से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर अररिया कॉलेज में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फारबिसगंज कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अररिया कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्राचार्य के नेतृत्व में पूरी की गईं तैयारियां प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल फोन समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों से अपने वाहन कॉलेज परिसर के बाहर पार्क करने की अपील की गई है, ताकि परिसर में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। एडमिट कार्ड और आधार के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सामान और दस्तावेजों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर पेन, पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें से आवश्यक सामान या दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को घर से निकलने से पहले सभी जरूरी सामान की जांच कर लेने की सलाह दी गई है। पानी और शौचालय की भी रहेगी सुविधा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में पीने के पानी और साफ-सफाई वाले शौचालय की व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही छात्रों से अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने को कहा गया है।

