16 का हुआ खुले जंगल में चीतों का कुनबा:आज 2 और छोड़े गए, टेलीमेट्री सिस्टम से रखी जा रही नजर

कुनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत दो और बोत्सवाना की मादा चीता को शुक्रवार को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही, कुनो के जंगल में अब खुले तौर पर विचरण करने वाले चीतों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इन दोनों मादा चीतों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जंगल में छोड़ा गया। इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए एडवांस रेडियो टेलीमेट्री सिस्टम और विशेष फील्ड टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और जंगल के वातावरण में अच्छी तरह ढल रहे हैं। कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों को बसाने की परियोजना लगातार आगे बढ़ रही है। एक दिन पहले भी एक छोड़ा था इससे पहले, 13 मई को भी एक मादा चीता को सफलतापूर्वक जंगल में छोड़ा गया था। वन विभाग और चीता मॉनिटरिंग टीम चीतों की सुरक्षा, भोजन और मूवमेंट पर विशेष ध्यान दे रही है। पिछले कुछ महीनों में कई चीतों को बड़े बाड़ों से निकालकर खुले जंगल में छोड़ा गया है ताकि वे प्राकृतिक परिस्थितियों में खुद को विकसित कर सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सफल मॉनिटरिंग और अनुकूल वातावरण के चलते कुनो में चीता पुनर्स्थापन परियोजना को मजबूती मिल रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में और चीते भी खुले जंगल में सफलतापूर्वक विचरण करते नजर आएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *