Pirojsha Godrej Chairman Godrej Industries: देश के सबसे बड़े और पुराने बिजनेस घरानों में से एक, गोदरेज ग्रुप में एक बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। 14 अगस्त 2026 को पीरोजशा GIG यानी गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के नए चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वह नादिर गोदरेज की जगह लेंगे, जो अब तक इस विरासत को आगे बढ़ा रहे थे।
Godrej Chairman | 125 साल पुरानी कंपनी के युवा चेयरमैन
यह बदलाव सिर्फ एक पद का नहीं है, बल्कि यह 125 साल पुरानी इस कंपनी में नई और युवा सोच की शुरुआत है। पीरोजशा गोदरेज ग्रुप के दिग्गज नेता आदि गोदरेज के बेटे हैं। वह उस परिवार की चौथी पीढ़ी से आते हैं जिसकी नींव 1897 में अर्देशिर गोदरेज ने रखी थी। वह अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ उनकी बहनें निसाबा गोदरेज और तान्या दुबाश भी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों में अहम भूमिकाएं निभा रही हैं।

इतने पढ़े-लिखें हैं पीरोजशा (Education and Background)
पीरोजशा ने व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल अफेयर्स में मास्टर्स और कोलंबिया बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की। खास बात यह है कि बिजनेस में आने से पहले उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के ऑफिस में काम करके पब्लिक पॉलिसी का अनुभव भी लिया है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज में बड़ी सफलता (Success at Godrej Properties)
पीरोजशा ने साल 2004 में गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी मेहनत से इस कंपनी को देश के कोने-कोने में फैला दिया। साल 2010 में कंपनी का IPO लाने में उनकी बड़ी भूमिका थी और 2012 में वह कंपनी के CEO बने। उनके काम करने के तरीके की वजह से ही आज गोदरेज प्रॉपर्टीज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती रियल एस्टेट कंपनियों में गिनी जाती है। वह सिर्फ मुनाफे के बारे में नहीं बल्कि पर्यावरण के बारे में भी सोचते हैं और उन्होंने ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट को काफी बढ़ावा दिया है।
संपत्ति और नेटवर्थ (Net Worth and Assets)
पीरोजशा की व्यक्तिगत नेटवर्थ की पूरी जानकारी पब्लिक नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेयर मार्केट में उनकी हिस्सेदारी ही करीब ₹2,800 से ₹3,300 करोड़ के आसपास है। पूरे गोदरेज परिवार की संपत्ति 13 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। चूंकि वह कई प्राइवेट और सरकारी कंपनियों में हिस्सेदार हैं, इसलिए उनकी असली नेटवर्थ इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।


