1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर नया केंद्र बनेगा:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप, 4 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा

1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर नया केंद्र बनेगा:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप, 4 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा

बाराबंकी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान और मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की तैयारियों की समीक्षा की गई। 1200 से ज्यादा मतदाताओं वाले बूथों का होगा पुनर्गठन बैठक में बताया गया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों पर नया बूथ बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन 19 अक्टूबर को होगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि 26 अक्टूबर तक सुझाव और आपत्तियां दे सकेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर तक प्रस्ताव भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों का पुनर्गठन निर्धारित मानकों के अनुसार समय से पूरा किया जाए। साथ ही मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों से सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील भी की। 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो और जन्मतिथि व पते से संबंधित जरूरी दस्तावेज देने होंगे। युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील जिलाधिकारी ने युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से सूची में अपना नाम जांचने और जरूरत के अनुसार संशोधन कराने को भी कहा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *