यूट्यूब देखकर क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले दो रिश्तेदारों के हाई-टेक ठगी नेटवर्क का पंचकूला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ये ठग बैंक एटीएम के बाहर बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद करने के बहाने उनका पिन नंबर जान लेते थे, फिर पलक झपकते ही कार्ड बदलकर उनके खातों से पैसे साफ कर देते थे। पंचकूला साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए खास ट्रिक अपनाई थी लेकिन 2 माह के दौरान ही पकड़ में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 एटीएम कार्ड, एक पीओएस (PoS) मशीन और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सेक्टर-20 की मार्केट से पकड़े गए
14 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक सेक्टर-20 की एटीएम मार्केट के आसपास काफी देर से घूम रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में एटीएम कार्ड और पीओएस मशीन है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। अब जानिए, 12वीं पास ठगों की पूरी इनसाइड स्टोरी….

